rahu ketu shanti puja

राहु केतु शांति पूजा – ग्रह दोषो को समाप्त करने का प्रभावी उपाय

राहु और केतु वैदिक ज्योतिष के छाया ग्रह ही नहीं है बल्कि व्यक्ति के कर्मो और भाग्य के सूत्रधार भी होते है। इन्हे अदृश्य सूत्रधार भी कहा जाता है। क्योकि यह ग्रह भौतिक रूप मे नहीं होते है, किन्तु व्यक्ति की जन्मकुंडली मे इन ग्रहो का व्यक्ति के जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। यदि कुंडली मे राहु केतु की स्थिति शुभ न हो तो ऐसी स्थिति मे राहु केतु दोष बनता है। आज इस लेख के माध्यम से जानेंगे की राहु केतु दोष क्या होता है, इसके लक्षण क्या है? साथ ही यह भी जानेंगे की राहु केतु शांति पूजा से क्या होता है?

राहु केतु दोष क्या होता है?

  • राहु और केतु दोनों छाया ग्रह है। जिनका सीधा संबंध व्यक्ति के भाग्य से जुड़ा होता है। जब कुंडली मे राहु और केतु शुभ स्थिति मे नहीं होते है, तब यह दोष बनता है।
  • राहु या केतु किसी भी प्रमुख ग्रह के साथ एक ही भाव मे स्थित हो।
  • सूर्य या चंद्रमा के साथ राहु या केतु का होना राहु केतु दोष के साथ पितृ दोष का कारण भी बन सकता है।
  • राहु केतु के कारण ही कुंडली मे कालसर्प दोष भी बनता है।
  • यदि राहु और केतु की दृष्टि कुंडली के लग्न, पंचम, सप्तम या नवम भाव पर हो, तो राहु केतु दोष बनता है।

राहु-केतु दोष के लक्षण

राहु केतु दोष के निम्नलिखित लक्षण होते है-

  • व्यक्ति को स्वास्थ्य से संबन्धित समस्याओ का सामना करना पड़ता है।
  • आर्थिक स्थिति सही नहीं हो पाती है।
  • मानसिक तनाव और अशांति होती है।
  • पारिवारिक संबंधो मे तनाव बना रहता है।
  • वैवाहिक जीवन मे समस्या का सामना करना पड़ता है।
  • व्यवसाय मे हानि का सामना करना पड़ता है।
  • नौकरी मे अस्थिरता रहती है।

राहु केतु के उपाय

राहु केतु के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए निम्नलिखित उपायो को अपनाना चाहिए-

  • कालसर्प दोष निवारण पूजा करवानी चाहिये।
  • नागदेवता की पूजा करना चाहिए।
  • पक्षियो को खासकर कौओ और कबूतर को नियमित रूप से अन्न जल देना चाहिए।
  • राहु के लिए नीलम और केतु के लिए लहसुनिया रत्न किसी विद्वान ज्योतिष की सलाह से पहनना चाहिए।
  • सूर्य और चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए।

राहु केतु शांति पूजा

राहु केतु शांति पूजा मुख्य रूप से ऐसे व्यक्तियों की लिए की जाती है, जिनकी कुंडली मे राहु केतु दोनों ग्रह शुभ स्थिति मे नहीं होते है या फिर जिनकी महादशा, अंतरदशा या गोचर मे इन ग्रहो का दुष्प्रभाव अधिक होता है। यह पूजा इन ग्रहो के अशुभ प्रभाव को सदैव के लिए समाप्त करने के लिए की जाती है।

राहु केतु शांति पूजा प्रक्रिया

राहु केतु शांति पूजा की प्रक्रिया निम्नलिखित है-

  • पूजा से पहले ही कुंडली से दोष की जांच की जाती है। और यह पता लगाया जाता है की कुंडली मे इस दोष के साथ अन्य और कोई दोष तो नहीं है।
  • दोष के आधार पर मंत्र और पूजा विधि तय होती है।
  • राहु केतु के विशेष मंत्रो का जाप किया जाता है।
  • जाप के बाद हवन किया जाता है।
  • पूजा के बाद दान करना लाभदायक माना जाता है।

राहु केतु शांति पूजा से लाभ

राहु केतु शांति पूजा से होने वाले लाभ निम्नलिखित है-

  • मानसिक तनाव दूर होता है।
  • रिश्तो मे सुधार होता है।
  • सकारात्मक ऊर्जा मे वृद्धि होती है।
  • स्वास्थ्य सही रहता है।
  • शत्रु और दैनिक जीवन मे आने वाली समस्याओ से मुक्ति मिलती है।
  • आर्थिक स्थिति मे सुधार होता है।
  • वैवाहिक जीवन मे दोष के कारण आ रही संसयाए समाप्त हो जाती है।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहता है।
  • कालसर्प दोष के लिए भी यह पूजा लाभकारी होती है।

पूजा के समय ध्यान रखने योग्य बाते

पूजा करते समय आपको निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • यह पूजा किसी विद्वान और अनुभवी पंडित जी से ही करवानी चाहिए।
  • पूजा वाले दिन व्रत रखना चाहिए।
  • पूजा के दिन सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
  • पूजा पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ करना चाहिए।
  • पूजा करते समय मन को एकाग्र रखना चाहिए।
  • पूजा से पहले या पूजा के समय मे गलत विचारो से बचना चाहिए।

राहू केतु शांति पूजा उज्जैन मे क्यो कराये?

मान्यता है की उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी है, यहां पर किसी भी प्रकार की पूजा को करने से उसका असंख्य गुना फल मिलता है। यहा पर की गयी पूजा से से शीघ्र ही दोषो से मुक्ति मिल जाती है, जिससे जीवन मे सुख शांति आती है।

राहु केतु शांति पूजा खर्च

पूजा की लागत पूजा की सामग्री पर निर्भर करती है। यदि आप सामग्री की व्यवस्था स्वयं करते है, तो पूजा का खर्च कम हो जाता है। किन्तु आप पूजा की सामग्री की व्यवस्था नहीं कर पा रहे है तो पूजा सामग्री की पूरी व्यवस्था पंडित जी द्वारा कर ली जाती है। जिसके कारण पूजा का खर्च बढ़ जाता है। पंडित जी से संपर्क करके आप पूजा मे आने वाले खर्च के बारे मे समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है।

राहु केतु शांति पूजा कैसे बुक करे?

राहु केतु दोष से मुक्ति पाने के लिए राहु केतु शांति पूजा की जाती है। राहु केतु शांति पूजा करवाने के लिए आप पंडित मयंक शर्मा जी से संपर्क कर सकते है। पंडित जी को 9 वर्षो से अधिक समय से राहु केतु दोष, मंगल दोष और अन्य दोषो को दूर करने के लिए की जानी वाली पूजाओ का अनुभव प्राप्त है। पूजा बुक करने के लिए नीचे दी हुयी बटन पर अभी क्लिक करके पंडित जी से संपर्क।

Leave a Comment

Phone icon
Call Now 9303125356
WhatsApp icon
WhatsApp