chandr rahu grahan dosh

चन्द्र राहु ग्रहण दोष क्या है? जानिए निवारण के असरदार उपाय

कभी कभी जीवन मे ऐसी समस्याओ का सामना करना पड़ता है, जिसे समझा जा नहीं सकता है? प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। हर बार कुछ न कुछ परेशानिया आ ही जाती है, जिससे प्रयास विफल हो जाता है। हर बार संयोग के कारण ऐसा नहीं हो सकता है। ऐसा चन्द्र राहु ग्रहण दोष के कारण हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र मे इस दोष को अत्यंत हानिकारक माना गया है, जो जीवन को संघर्षपूर्ण बना देता है। आज इस लेख के माध्यम से जानेंगे की कैसे चन्द्र राहु ग्रहण दोष जीवन को प्रभावित करता है और इस दोष को कैसे दूर किया जा सकता है।

चन्द्र राहु ग्रहण दोष कुंडली मे कैसे बनता है?

जन्मकुंडली मे चन्द्र राहु ग्रहण दोष बनने का कारण चंद्रमा और राहु का एक ही भाव मे होना है। राहु का चंद्रमा को सीधी दृष्टि से देखने के कारण भी यह दोष बनता है। चंद्रमा और राहु का शुभ संबंध न हो और राहु चंद्रमा को परेशान कर रहा हो तो ऐसे स्थिति मे यह दोष और अधिक खतरनाक हो जाता है।

चन्द्र राहु ग्रहण दोष के क्या दुष्प्रभाव है?

चन्द्र राहु ग्रहण दोष के कारण व्यक्ति को जीवन मे कई प्रकार की समस्याओ का सामना करना पड़ता है। इस दोष के कारण व्यक्ति को निम्नलिखित समस्याओ का सामना करना पड़ता है-

  • इस दोष के कारण व्यक्ति भावनात्मक रूप से कमजोर हो जाता है।
  • व्यक्ति को अत्यधिक मानसिक तनाव होता है।
  • पारिवारिक और वैवाहिक संबंधो मे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
  • व्यक्ति के जीवन मे अनचाही घटनाए या बाधाओ का सामना करना पड़ता है।
  • माता पिता से संबंध सही नहीं होती है।
  • आत्मविश्वास मे कमी आती है।
  • व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है।

चन्द्र राहु ग्रहण दोष शांति मंत्र

राहु शांति मंत्र – ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः

चन्द्र गायत्री मंत्र – ऐं क्लीं सोमाय नमः

प्रतिदिन स्नान के बाद इन मंत्रो का जाप करना है।

चंद्र राहु ग्रहण दोष के उपाय

दोष के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए निम्नलिखित उपायो को अपना सकते है।

  • दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।
  • भगवान शिव की पूजा करने से चंद्रमा की शांति होती है।
  • राहु शांति और चंद्र गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • सोमवार का व्रत रखना चाहिए।
  • रुद्राभिषेक करवाना चाहिए।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  • किसी ज्योतिष की सलाह से रत्न धारण करना चाहिए।

चन्द्र राहु ग्रहण दोष पूजा क्या होती है?

चन्द्र राहु ग्रहण दोष पूजा एक वैदिक पूजा अनुष्ठान है, जिसे चंद्रमा और राहु के दुष्प्रभाव को सदैव के लिए समाप्त करने और शुभ फल प्राप्त करने के लिए की जाती है। पूजा करने से इन ग्रहो की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। जिससे व्यक्ति के जीवन सुख शांति और समृद्धि आती है।

उज्जैन मे चन्द्र राहु ग्रहण दोष पूजा का महत्व-

मान्यता है की उज्जैन महाकाल का क्षेत्र है, यहां पर किसी भी प्रकार की पूजा को करने से उसका असंख्य गुना फल मिलता है। यहा पर की गयी पूजा से से शीघ्र ही दोषो से मुक्ति मिल जाती है, जिससे जीवन मे सुख शांति आती है।

चन्द्र राहु ग्रहण दोष पूजा की प्रक्रिया क्या है?

  • सबसे पहले कुंडली की जांच कर दोष की पुष्टि की जाती है।
  • पूजा के लिए दिन निश्चित किया जाता है।
  • पूजा की शुरुआत भगवान गणेश जी के पूजन से की जाती है।
  • चंद्रमा और राहु के विशेष मंत्रो का जाप किया जाता है।
  • जाप के पश्चात विशेष हवन किया जाता है।
  • हवन के पश्चात चंद्रमा से संबन्धित वस्तुओ जैसे चावल, चाँदी, सफेद वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।

पूजा से क्या लाभ होते है?

पूजा से होने वाले निम्नलिखित है-

  • मानसिक तनाव दूर होता है।
  • आर्थिक स्थिति मे सुधार होता है।
  • आय के स्त्रोत बढ़ते है।
  • शारीरिक स्वास्थ्य मे सुधार होता है।
  • ग्रहो का नकारात्मक प्रभाव समाप्त होता है।
  • जीवन मे सुख शांति मे व्रद्धि होती है।

पूजा के दौरान किन बातो का ध्यान रखना चाहिए?

पूजा के दौरान निम्न बातो का ध्यान रखना चाहिए-

  1. पूजा किसी विद्वान और अनुभवी पंडित जी द्वारा ही करवानी चाहिए।
  2. पूजा के दिन उपवास करना चाहिए।
  3. पूजा वाले दिन सफ़ेद वस्त्र धारण करना चाहिए।
  4. पूजा से कुछ दिन पहले और पूजा के कुछ दिनो बाद तक सात्विक भोजन ही करना चाहिए।
  5. पूजा पूरे भक्ति भाव के साथ करना चाहिए।

चन्द्र राहु ग्रहण दोष पूजा मे कितना खर्च आता है?

पूजा की लागत पूजा की सामग्री पर निर्भर करती है। यदि आप सामग्री की व्यवस्था स्वयं करते है, तो पूजा का खर्च कम हो जाता है। किन्तु आप पूजा की सामग्री की व्यवस्था नहीं कर पा रहे है तो पूजा सामग्री की पूरी व्यवस्था पंडित जी द्वारा कर ली जाती है। जिसके कारण पूजा का खर्च बढ़ जाता है। पंडित जी से संपर्क करके आप पूजा मे आने वाले खर्च के बारे मे समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है।

चन्द्र राहु ग्रहण दोष पूजा कैसे बुक करे?

चन्द्र राहु ग्रहण दोष से मुक्ति पाने के लिए चन्द्र राहु ग्रहण दोष पूजा की जाती है। चन्द्र राहु ग्रहण दोष पूजा करवाने के लिए आप पंडित मयंक शर्मा जी से संपर्क कर सकते है। पंडित जी को 9 वर्षो से अधिक समय से चन्द्र राहु ग्रहण दोष, मंगल दोष और अन्य दोषो को दूर करने के लिए की जानी वाली पूजाओ का अनुभव प्राप्त है। पूजा बुक करने के लिए नीचे दी हुयी बटन पर अभी क्लिक करके पंडित जी से संपर्क करे।

Leave a Comment

Phone icon
Call Now 9303125356
WhatsApp icon
WhatsApp