shani rahu yuti ke upay

शनि राहु दोष – जाने कैसे जीवन को प्रभावित करता है?

कुंडली मे ग्रहो की स्थिति का प्रभाव हमारे दैनिक जीवन पर भी पड़ता है। जीवन मे कभी कभी ऐसा आभास होता है, की कोशिश करने के बाद भी सही परिणाम नहीं मिलते है। ज्योतिष शास्त्र मे शनि और राहु को विशेष ग्रह माना जाता है। जब किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली मे यह दोनों ग्रह जब एक साथ रहते है, या कुंडली मे शुभ स्थिति मे नहीं होते है तो शनि राहु दोष बनता है। आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे की शनि राहु श्रापित दोष क्या है और इसे किस प्रकार दूर किया जा सकता है?

शनि राहु दोष कैसे बनता है?

जब व्यक्ति की जन्मकुंडली मे शनि और राहु दोनों ग्रह एक ही भाव मे हो, या फिर ऐसा हो की शनि की दृष्टि राहु पर हो तो ऐसी स्थिति मे कुंडली मे मे शनि राहु दोष बनता है। इस दोष को शापित दोष भी कहा जाता है। क्योकि इस दोष का बनने का कारण पिछले जन्म मे किए गए पाप भी हो सकते है।

शनि राहु दोष किन स्थितियो मे बनता है?

  • शनि और राहु दोनों की युति हो।
  • शनि और राहु के मध्य दृष्टि संबंध हो।
  • राहु का शनि की राशि मकर या कुम्भ मे से किसी एक राशि मे होना।
  • शनि का राहु मे या राहु का शनि के नक्षत्र मे होना।

शनि राहु दोष के दुष्प्रभाव

शनि राहु की युति के कारण निम्नलिखित समस्याओ का सामना कारण पड़ता है-

  • मानसिक तनाव बना रहता है।
  • आर्थिक स्थिति सही नहीं होती है।
  • स्वास्थ्य संबंधी समस्याओ का सामना करना पड़ता है।
  • परिवार मे अधिक मतभेद होने लगता है।
  • कोई भी कार्य समय पर पूर्ण नहीं होता है।
  • अचानक धन की अधिक हानि होने लगती है।
  • बार बार दुर्घटनाओ का सामना करना पड़ता है।
  • व्यवसाय मे लगातार नुकसान का ही सामना करना पड़ता है।

शनि राहु युति के उपाय

शनि राहु की युति के दुष्प्रभाव को कम करने लिए निम्नलिखित उपायो को अपना सकते है-

  • हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  • शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
  • भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए।
  • शनि देव की पूजा करनी चाहिए।

शनि राहु श्रापित दोष शांति मंत्र

शनि मंत्र – ॐ शं शनैश्चराय नमः

राहु मंत्र – ॐ रां राहवे नमः

प्रतिदिन स्नान करने के बाद इन मंत्रो का जाप करना चाहिए।

मंत्र जाप के नियम

  • सूर्योदय या सूर्यास्त के बाद मंत्र जाप करना चाहिए।
  • जाप किसी पवित्र स्थल या मंदिर पर ही करना चाहिए।
  • घर के मंदिर मे भी यह जाप किया जा सकता है।
  • जाप के दौरान रुद्राक्ष की माला का उपयोग करना चाहिए।
  • भगवान गणेश या केतु देव की मूर्ति या तस्वीर के सामने यह जाप करना चाहिए।

शनि राहु श्रापित दोष पूजा का महत्व क्या है?

शनि राहु श्रापित दोष पूजा ज्योतिष शास्त्र मे की जाने वाली एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। शनि राहु श्रापित दोष और इसके दुष्प्रभाव को सदैव के लिए समाप्त करने हेतु यह पूजा की जाती है। पूजा करने से शनि और राहु दोनों ग्रहो के अशुभ और नकारात्मक प्रभाव मे कमी आती है। यह पूजा करने से न केवल दोष समाप्त होता है, साथ ही जीवन मे सुख, शांति और समृद्धि मे वृद्धि होती है।

श्रापित दोष पूजा की प्रक्रिया

श्रापित दोष पूजा की प्रक्रिया निम्नलिखित है-

  • पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र किया जाता है।
  • पूजा की शुरुआत गणेश पूजन से होती है।
  • शनि और राहु मंत्रो का जाप किया जाता है।
  • गंगाजल या पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए।
  • मंत्र जाप और अभिषेक के बाद हवन किया जाता है।
  • पूजा के बाद दान करना आवश्यक होता है।

शनि राहु शांति पूजा से लाभ

शनि राहु शांति पूजा से होने वाले लाभ निम्नलिखित है-

  • मन एकाग्र रहता है।
  • मानसिक शांति मिलती है।
  • स्वास्थ ठीक रहता है।
  • व्यवसाय मे सफलता मिलती है।
  • सकारात्मक ऊर्जा मे वृद्धि होती है।
  • बीमारियो और रोगो से मुक्ति मिल जाती है।
  • संतान प्राप्ति मे आ रही समस्या समाप्त होती है।
  • आत्मविश्वास बढ़ता है।

शनि राहु शांति पूजा उज्जैन मे क्यो कराये?

मान्यता है की उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी है, यहां पर किसी भी प्रकार की पूजा को करने से उसका असंख्य गुना फल मिलता है। यहा पर की गयी पूजा से से शीघ्र ही दोषो से मुक्ति मिल जाती है, जिससे जीवन मे सुख शांति आती है।

शनि राहु शांति पूजा खर्च

पूजा की लागत पूजा की सामग्री पर निर्भर करती है। यदि आप सामग्री की व्यवस्था स्वयं करते है, तो पूजा का खर्च कम हो जाता है। किन्तु आप पूजा की सामग्री की व्यवस्था नहीं कर पा रहे है तो पूजा सामग्री की पूरी व्यवस्था पंडित जी द्वारा कर ली जाती है। जिसके कारण पूजा का खर्च बढ़ जाता है। पंडित जी से संपर्क करके आप पूजा मे आने वाले खर्च के बारे मे समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है।

शनि राहु शांति पूजा कैसे बुक करे?

शनि राहु दोष से मुक्ति पाने के लिए शनि राहु शांति पूजा की जाती है। शनि राहु शांति पूजा करवाने के लिए आप पंडित मयंक शर्मा जी से संपर्क कर सकते है। पंडित जी को 9 वर्षो से अधिक समय से शनि राहु दोष, मंगल दोष और अन्य दोषो को दूर करने के लिए की जानी वाली पूजाओ का अनुभव प्राप्त है। पूजा बुक करने के लिए नीचे दी हुयी बटन पर अभी क्लिक करके पंडित जी से संपर्क करे।

Leave a Comment

Phone icon
Call Now 9303125356
WhatsApp icon
WhatsApp