Best Pandit in Ujjain

रुद्राभिषेक पूजा उज्जैन

पंडित जी को रुद्राभिषेक पूजा और अन्य सभी शुभ और मांगलिक अनुष्ठान करने का 11 वर्षो से अधिक का अनुभव प्राप्त है। पंडित जी वैदिक पद्धति से रुद्राभिषेक पूजा सम्पन्न कराते है। पूजा बुक करने और पंडित से कुंडली मिलान या परामर्श के लिए अभी संपर्क करे। 

Rudrabhishek Puja Ujjain

रुद्राभिषेक क्या होता है?

रुद्राष्टाध्यायी के अनुसार भगवान शिव को ही रुद्र नाम से जाना जाता है। अर्थात रुद्र ही भगवान शिव है। रुद्राभिषेक दो शब्दो से मिलकर बना है, रुद्र और अभिषेक। रुद्र का मतलब भगवान शिव से है। और अभिषेक का मतलब स्नान कराने से है। भगवान शिव का अभिषेक करते हुये रुद्र मंत्रो का जाप करना ही रुद्राभिषेक है। 

रुद्राभिषेक क्यो किया जाता है?

रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते है। भगवान शिव को उनका रुद्र रूप अधिक प्रिय है, यही कारण है की रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न हो जाते है और व्यक्ति के पापो का नाश करते है। 

रुद्राभिषेक करने के फायदे

रुद्राभिषेक करने से निम्नलिखित फायदे होते है- 

  • नौकरी और व्यवसाय में उन्नति की कामना से पूजा की जाती है। 
  • बीमारी के समय श्रद्धालु स्वास्थ्य और मानसिक संबल की कामना से पूजा करते हैं; चिकित्सा और डॉक्टर की सलाह जारी रखना जरूरी है। 
  • जीवन से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। 
  • घर मे लक्ष्मी जी निवास करती है। जिससे धनवृद्धि होती है। 
  • जीवन की समस्याओं के बीच शांति और धैर्य की कामना से पूजा की जाती है। 

रुद्राभिषेक पूजा मे कितना खर्च आता है?

रुद्राभिषेक पूजा मे 1500₹ का खर्च आता है। यह आप पर निर्भर करता है, आप किस प्रकार की व्यवस्था चाहते है। अगर आप पूजन सामग्री की व्यवस्था स्वयं करते है, तो पूजा मे आने वाला खर्च कम हो जाता है। यदि आप सामग्री के लिए परेशान नहीं होना चाहते है, तो पंडित मयंक शर्मा जी द्वारा पूर्ण सामग्री व्यवस्था के साथ भी रुद्राभिषेक पूजा की जाती है। ताकि आप बिना किसी परेशानी के पूरे मन के साथ पूजा कर सके। 

ज्योतिष पंडित मयंक शर्मा

अभी पूजा बुकिंग के लिए संपर्क करे।

पंडित जी से फ्री कुंडली दिखाने, पूजा की जानकारी लेने व रुद्राभिषेक पूजा उज्जैन मे बुक करने के लिए अभी पंडित जी से संपर्क करे।

Mangal Dosh Puja in Ujjain